फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से चार लोग अचेत

Fri, 27 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
शराब पीने के चलते अचेत हुए लोगों को जिला अस्पताल में देखने पहुंचे एसपी अरविंद सेन। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
हलिया गांव में बुधवार की रात ओझाई के दौरान शराब पीने से चार लोग अचेत हो गए। चार लोगों के अचेत होने से गांव में हड़कंप मच गया। अचेतावस्था में पड़े चारों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और बेहोश होने वाले लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


साथ ही उनका बेतहर इलाज करने को कहा। दिनेश की की तहरीर पर पुलिस ने ओझा रामआसरे और शराब व्यापारी जटाई के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
हलिया गांव निवासी छोटे कोल की पत्नी पर भूत प्रेत का साया बताया जा रहा था। बुधवार की रात एक ओझा रामआसरे कोल छोटेलाल के यहां उसकी पत्नी का भूत उतारने पहुंचा। मंत्र तंत्र पढ़ने के बाद गुरुवार की भोर करीब पांच बजे ओझा ने छोटेलाल से चढ़ाने के लिए शराब की मांग की। ओझा की मांग पर छोटलाल हलिया सोनकर बस्ती से चार बोतल शराब लेकर आया। जिसे चढ़ाने के बाद छोटेलाल 50 वर्ष पुत्र मनी, जगदीश 45 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल, लाला 32 वर्ष तथा अृमतलाल ने शराब पी। शराब पीने के कुछ देर बाद उनके पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
  आंखों में जलन पैदा होने लगी। हालत बिगड़ते देख आनन फानन में सभी को पीएचसी हलिया ले जाया गया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।  हलिया गांव में बुधवार की रात ओझाई के दौरान शराब पीने से चार लोग अचेत हो गए। चार लोगों के अचेत होने से गांव में हड़कंप मच गया। अचेतावस्था में पड़े चारों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।     जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और बेहोश होने वाले लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनका बेतहर इलाज करने को कहा। दिनेश की की तहरीर पर पुलिस ने ओझा रामआसरे और शराब व्यापारी जटाई के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।   
हलिया गांव निवासी छोटे कोल की पत्नी पर भूत प्रेत का साया होना बताया जा रहा था। बुधवार की रात एक ओझा रामआसरे कोल छोटेलाल के यहां उसकी पत्नी का भूत उतारने पहुंचा।   मंत्र तंत्र पढ़ने के बाद गुरुवार की भोर करीब पांच बजे ओझा ने छोटेलाल से चढ़ाने के लिए शराब की मांग की। ओझा की मांग पर छोटलाल हलिया सोनकर बस्ती से चार बोतल शराब लेकर आया। जिसे चढ़ाने के बाद छोटेलाल 50 वर्ष पुत्र मनी, जगदीश 45 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल, लाला 32 वर्ष तथा अृमतलाल ने शराब पी।   शराब पीने के कुछ देर बाद उनके पेट में दर्द होने लगा। आंखों में जलन पैदा होने लगी। हालत बिगड़ते देख आनन फानन में सभी को पीएचसी हलिया ले जाया गया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें