घर से ससुराल के लिए जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को डंफर ने रौंद डाला। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के मूजडीह गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बारह बजे की बताई जा रही है।
अदलहाट से तीन युवक बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को घर से अपने ससुराल के लिए अहरौरा की ओर निकले थे। बाइक सवार जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मूजडीह के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मारते हुए तीनाें युवकाें को रौंद दिया।
जिसमें दशमी राजभर 35 वर्ष पुत्र रविमूरत निवासी बरेव थाना अदलहाट ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार दो अन्य युवक राजेश सोनकर 20 वर्ष पुत्र राजेंद्र निवासी कुठाड़ थाना चकिया जनपद चंदौली व लाल बिहारी राजभर 66 वर्ष निवासी जामडीह चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए।
चक्के के नीचे आने के कारण युवक का शव क्षतविक्षत हो गया जिससे पोस्टमार्टम के लिए भेजने में काफी पेरशानी हुई। पुलिस ने पीछा कर डंफर को पकड़ लिया है।