फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान क्षेत्र के पचोखरा कला गांव में एक तालाब में शुक्रवार को नहाने गए भाई-बहन की गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। उनको डूबते देख किनारे बैठे छोटे भाई ने शोर मचाया लेकिन किसी ने सुना नहीं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का दाह संस्कार कर दिया। 

पचोखरा कला निवासी संजय राम की बेटी पूजा (11) अपने दो भाइयों अतुल (8) तथा किशन (6) के साथ  शुक्रवार को नवतलवा तालाब किनारे मवेशी चराने गई थी। दिन में 11 बजे के करीब चरते-चरते भैंसें तालाब में चली गईं। उसके बाद  पूजा व अतुल भैंस के साथ  तालाब में कूद कर नहाने लगे जबकि किशन बाहर बैठा रहा। नहाते-नहाते पूजा और अतुल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। भाई बहन को डूबते देख किशन शोर मचाने लगा लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। असहाय किशन तालाब के किनारे बैठ कर रोने लगा।  कुछ देर बाद गांव के रामकिशुन अपनी भेड़ों को पानी पिलाने पहुंचा तो किशन को रोता देख उसका कारण पूछा। किशन ने बताया कि उसकी बहन व भाई नहा रहे थे लेकिन न तालाब से बाहर निकले और न कहीं दिखाई दे रहे हैं। रामकिशुन ने उनके परिवार वालों के डूबने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले मौके पर रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उनके साथ तमाम गांव वले भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब में बालकों की खोजबीन शुरू कर दी।  करीब दो घंटे बाद पूजा का शव बरामद हो गया। कुछ देर बाद अतुल का भी शव मिल गया। उसके बाद परिवार वालों ने सिंधोरा घाट पर दोनों के शवों का दाह संस्कार कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी। मामले की जानकारी होने पर तहसीलदार सदर आरपी सिंह व लेखपाल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें