फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहू को पीटकर मार डाला

Thu, 13 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
करबला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत में भैंस चली जाने पर पट्टीदारों ने आशा बहू को पीटकर मार डाला। उसकी दो बेटियों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में मंगलवार को हुई। पुलिस ने आशा बहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटियों का इलाज राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।  

 करौदा गांव निवासी सफाईकर्मी छक्कन की भैंस मंलवार को उसके पट्टिदारी के खेत में चली गई थी। पट्टिदार इसी बात पर उसकी पत्नी तेतरा देवी (50) से उलझ गए। दोनोें पक्षों से कहासुनी होने लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष के तीन लोग उसके घर में घुस आए और तेतरा की पिटाई करने लगे। बीचबचाव करने आए उसकी बेटी आरती तथा अमिता आईं तो उनको भी उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने तेतरा देवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन परिवार वाले उसे मिर्जापुर की बजाय सोनभद्र लेकर चले गए। वहां भी स्थिति नहीं संभली तो डाक्टर ने बनारस ले जाने की सलाह दी। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही तेतरा देवी ने दम तोड़ दिया। वह आशा बहू के रूप में काम करती थी। घटना की सूचना  परिवार वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें