फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने से तनाव

Sun, 23 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
बाबा अंबेडकर की प्रतिमा का टूटा हाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बाराडीह कब्रिस्तान के पीछे खेत में डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्तिे को शनिवार की देर शाम एक युवक ने पत्थर मारकर तोड़ दिया और पास में ही स्थित पोखरे में क्षतिग्रस्त हिस्से को फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की गिरफ्तारी को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चितविश्राम के समीप पत्थर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आरोपी युवक के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। 


बतातें चलें कि शनिवार की शाम पांच बजे क्षेत्र के बाराडीह स्थित कब्रिस्तान के पीछे लगे अंबेडकर की मूर्ति को पास के ही गांव का रहने वाले एक युवक ने पत्थर से मारकर तोडने के बाद थोड़ी दूर पर स्थित क्षतिग्रस्त मूर्ति के हिस्से को पोखरे में फेंक दिया। तभी कुछ ग्रामीणों ने अंबेडकर की मूर्ति को गायब देख शोर मचाना शुरू कर दिए। शोरगुल सुनकर आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित महिला व पुरुष युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चितविश्राम गांव के समीप पत्थर रखकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अहरौरा रमाकांत यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम को समाप्त कराया। ग्रामीणों की निशानदेही पर बताए गए पोखरे से डा. अंबेडकर की क्षतिग्रस्त मूर्ति को बाहर निकलवाया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सैकड़ों की संख्या में महिला व पुुरुष देर शाम थाने पर जुट गए और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि इस संबध में थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपी युवक अर्धविक्षिप्त लग रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें