जिगना। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव में सोमवार की रात 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग को बुझाने में तीन लोग झुलस गए। इनमें एक हरिशचंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि कलना गहरवार निवासी हरिश्चन्द्र निषाद के कच्चे मकान में सोमवार की 12 बजे रात अचानक आग लग गई। आग विकराल रूप धारण करता देख हरिश्चंद 50 वर्ष, उनका लड़का संजय 25वर्ष तथा पडोसी मुकेश चौरसिया 19 वर्ष आग बुझाने व सामान निकालने में जुट गए। इसी बीच आग की लपटों की चपेट में आकर तीनों झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया । आग से अनाज व घरेलू सामान सहित लगभग 20 हजार का नुकसान होना बताया जाता है । घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया। जहा से हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।