फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर युवक को पीटा, लूटा

Tue, 01 May 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंचा पीड़ित युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रेढर थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी निवासी अतर सिंह पुत्र छोटे सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से खेत परिजनों को खाना देने गया था। लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे गांव के इंद्रपाल, चंद्रपाल व कृष्णपाल पुत्रगण मुलू और राजू परिहार ने उसे रोक लिया। ये लोग उससे रंजिश मानते हैा। कृष्णपाल ने उसको तमंचा अड़ा दिया और बाकी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


इन लोगों ने जेब में पड़े 13070 रुपये छीन लिए और धमकी देते हुए भाग निकले। घायल हालत में रात को ही करीब 10 बजे वह शिकायत करने थाने पहुंचा तो वहां मौजूद दरोगा ने उसकी शिकायत सुने बिना ही उसे ही पकड़कर बैठा लिया और सुबह करीब नौ बजे छोड़ा। मंगलवार को अतर सिंह एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां उसने थाना पुलिस की भी शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें