फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते प्रधान के भतीजे को मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पुरानी रंजिश के चलते देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशापुर प्रधान के भतीजे को गोली मारी गई थी। इस बात का खुलासा देहात कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार को क्षेत्र के मवैया गांव के पास से नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार होने के बाद हुआ। गिरफ़्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। ये बातें सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने देहात कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीरशापुर गांव निवासी राहुल गौड़ व प्रकाश चंद्र दूबे उर्फ सोनू के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके रंजिश में राजेश व राहुल ने सोनू की हत्या करने की योजना बनाई। दोनों ने मिल कर 21 जून की सुबह साढ़े सात बजे नाली का निर्माण देेख कर लौट रहे सोनू को अपने घर के सामने तमंचे से गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर मिलने पर राजेश मिश्रा पुत्र गौरी शंकर मिश्रा निवासी बीरशापुर व राहुल गौड़ पुत्र जवाहर निवासी कमलेश नगर रसौरा पड़री के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। एक जुलाई की शाम सात बजे सूचना मिली कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी राजेश मिश्रा क्षेत्र के महेवा घाट पर मौजूद है। सूचना मिलते ही देहात कोतवाल अशोक सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह की टीम पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में राजेश ने बताया कि गांव की प्रधान के भतीजे प्रकाश दूबे ने राहुल गौड़ को अपनी जमीन छोड़ कर चले जाने को कहा था। जिसका विरोध जताने पर मनबढ़ सोनू उसे अक्सर मारता पीटता व गाली गलौज करता था। इसी के चलते उसने सोनू को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें