हलिया। दुर्जनीपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर एक मेडिकल स्टोर में घुस गए। लोगों के उठने की आहट पर चोर और कुछ तो नहीं ले सके पर सदरी में रखा 53सौ रुपये लेकर भाग गए।
रीवां- मिर्जापुर मार्ग पर स्थित दुर्जनीपुर में प्रमोद पांडेय ने अपने पक्के मकान के निचले तल पर मेडिकल स्टोर खोला है। शनिवार को रात के समय चोर घर के पीछे के दरवाजे पर लगे ताला को चटकाकर अंदर घूस गए। लेकिन कुछ आवाज होने पर प्रमोद की नींद खुल गई। इसी भनक लगते ही चोर भागने लगे। प्रमोद ने परिवार के सदस्यों के साथ टार्च लेकर उनका पीछा भी किया। पर चोर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गए। भागते समय मेडिकल स्टोर में खूंटी पर टंगे पैंट से 53 सौ रुपये चुरा ले गए। प्रमोद कुमार पांडेय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस चौकी पर तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।