फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक लूट का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले की स्वाट टीम व थाना दोहरीघाट की पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली मार कर 18.90 लाख रुपये के लूटकांड का शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट के सात लाख दो हजार 600 रुपये, पिस्टल, दो तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि पुलिस टीम ने आजमगढ़ सीमा पर मादी सिपाह बैरियर के पास से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। हालांकि गैंग लीडर मोटरसाइकिल से भाग गया। बताया कि इन बदमाशों नेे आठ अप्रैल को पेट्रोल पंप मालिक रामअवध प्रसाद गुप्ता के लड़के उमेश चंद्र गुप्ता को गोली मार कर 18 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए थे। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया प्रेम साहनी पुत्र शिवशंकर साहनी गोरखपुर जिले के थाना शाहपुर के पादरी बाजार मोहनापुर और गणेश गौड़ पुत्र राधेश्याम गौड़, विशाल उर्फ मंटू निषाद पुत्र अशोक गोरखपुर जिले के माधवपुर थाने के तिवारीपुर के निवासी हैं। आरोपियों ने बताया कि गोला बाजार के सडौली गांव निवासी गैंग के लीडर विजेंद्र नरायण राय ने ही लूट की साजिश रची थी। घटना के समय वह उमेश गुप्ता के घर वाले मोड़ पर खड़ा था। जैसे ही उमेश स्कूटी से रुपयों का बैग लेकर घर से निकला, बदमाश पीछे लग गए थे। एसपी ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें