फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से कुचलकर ग्राम प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के भवानीपुर के पास शुक्रवार की दोपहर हुई बाइक बस की टक्कर में समरा बरहों गांव के प्रधान की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दयिा। जानकारी पर पहुंचे क्षेत्र के सैंकड़ो प्रधान ग्रामीणों के साथ मड़िहान थाने पहुंच गए और आरोपी चालक के विरुद्घ कार्रवाई करने एवं मुआवजा देने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

सेमरा बारहो के प्रधान रामआसरे 35 वर्ष पुत्र भगावन शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक से नहर किनारे बने सड़क से सक्तेशगढ़ के खम्हवा जा रहे थे। जैसे ही भवानीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही मड़िहान स्थित एक कान्वेंट स्कूल की बस ने प्रधान को टक्कर मार दिया। पहिया के नीचे आने के चलते प्रधान की कुचल कर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को राजगढ़ अस्पताल ले गई। वहां पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान के मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों प्रधान मौके पर पहुंच कर प्रधान के परिजनों को मुवावजा देने के साथ बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे राजगढ़ चौकी प्रभारी अभय नाथ यादव ने आश्वासन दिया की जो भी संभव होगा मदद की जाएंगी तब लोग शांत हुए। जानकारी होने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल भी पहुंचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें