फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर रूपए,मोबाइल व एटीएम लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक को बंधक बनाकर रुपये, मोबाइल और एटीएम लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
लाडवा में एक ट्रक चालक को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पीट दिया। उससे हजारों रुपये और एटीएम कार्ड भी लूट लिए गए। पीड़ित ट्रक चालक ने इसकी शिकायत लाडवा पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ट्रक चालक परमजीत सिंह निवासी गांव भौजी खालसा जिला करनाल ने बताया कि वह एक नवंबर रात को इंद्री में अपना माल उतार कर ट्रक लेकर लाडवा आया था। यहां अनाजमंडी के सामने एक ढाबे पर खाना खाया। इस दौरान उसने गांव खेडी दाबदालान के अपने रिश्तेदार ट्रक चालक से नगलीघाट यमुनानगर से सुबह तीन बजे रेत भरकर लाने की बात की। इसके बाद वह गांव बडशामी के पास सड़क किनारे अपना ट्रक खड़ा करके उसमें ही सो गया। परमजीत ने कहा कि उसके सोने के बाद तीन-चार लोग उसके ट्रक में घुस गए। सभी उसे बंधक बनाकर ट्रक लेकर यमुनानगर की ओर चल दिए। रास्ते में उन लोगों ने उसके पास से करीब 16 हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिए। रादौर से आगे गांव जुब्बल के पास उनमें से एक लुटेरे ने ट्रक रुकवाया तो वह ट्रक से कूद गया । ट्रक के पीछे से आ रही एक कार वहां रुकी तो लुटेरे ट्रक छोडकर एक नीले रंग की कार में भाग गए। इसके बाद वह ट्रक लेकर एक ढाबे पर पहुंचा और अपने रिश्तेदार नरेश को इसकी सूचना दी। परमजीत ने बताया कि रिश्तेदार के साथ वह लाडवा के सरकारी अस्पताल आया। यहां उसने वारदात की सूचना लाडवा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें