फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड व लूट में वांछित तथा 12 हजार के इनामिया बदमाश को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। क्राइम ब्रांच, पड़री तथा कछवां पुलिस ने कोहड़िया पेट्रोलपंप लूट कांड के आरोपी और बारह हजार के इनामी बदमाश को भैसा गांव भूतनाथ मंदिर के पास शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया। उससे तमंचा, दो कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि नौ जुलाई की रात कोहड़िया स्थित रंजन पेट्रोल पंप पर मैनेजर किशन कुमार व सेल्समैन राहुल प्रजापति की हत्या कर लूटपाट की गई थी। जेनरेटर मिस्त्री और उसके साथियों अजय कुमार मौर्या उर्फ रिंकू व एक अन्य अपराधी ने राड से प्रहार करके और गला रेत कर हत्या कर दी थी। रुपये लूट ले गए थे। इस मामले के मुख्य आरोपी सुनील कुमार पटेल व आलोक मौर्या को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के तीन लाख 40 हजार रुपये तथा हत्या में प्रयुक्त राड तथा चाकू को बरामद कर लिया था। तीसरा आरोपी अजय कुमार हाथ नहीं लग पाया था। 14 अगस्त को डीआईजी ने अजय पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनामिया बदमाश को पकड़ने के लिए एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय की निगरानी में सीओ सदर बृजेश तिवारी के नेतृत्व में पड़री थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज ठाकुर तथा कछवां के उपनिरीक्षक महेंद्र यादव की तीन टीमें लगाई थीं। शुक्रवार की शाम अजय भैंसा गांव के पास वाहन की तलाश कर रहा है। जानकारी होते ही टीम पहुंची और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें