फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में गाय बांधने को लेकर शनिवार को दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में घायल हुए एक भाई की उपचार के दौरान कछवां के कृश्चियन हास्पिटल में मौत हो गई जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महामलपुर गांव में कामता प्रसाद गौड़ वह रामचंदरपुर दोनों भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर कुछ दिन पहले से विवाद चल रहा था । शनिवार की शाम एक मड़ई में गाय बांधने को लेकर कामता प्रसाद गौड़ और रामचंद्र गौड़ में विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ते बढ़ते हाथपाई तक पहुंच और कुछ देर बाद दोनों भाईयों में मारपीट होने लगी। यह देख रामचंद्र गौड़ का पुत्र सतेंद्र अपने बड़े पिता कामता प्रसाद को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने पर लाठी से उनकी पिटाई करने लगा। जिससे कामता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर कामता प्रसाद गौड़ को कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों के उपचार के दौरान कामता प्रसाद गौड़ की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें