फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर लगा सोलर प्लेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस ने अहरौरा थाना क्षेत्र के लतीफपुर लखनिया दरी जंगल से चोरी की सात बाइक के साथ अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो तमंचा, कारतूस व एक चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों से एक ने जेल से छूटने के बाद साधन नहीं मिलने पर रास्ते से एक बाइक चुरकर घर चला गया था।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात सूचना के आधार पर अहरौरा थानाध्यक्ष प्रवीण लतीफपुर गांव के पास घेराबंदी की। पांच बाइक सवार युवकों को रोक कर उनसे वाहनों के कागजात मांगे तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। थाने लाकर पूछताछ किया गया तो सभी बाइक चोरी की निकलीं। इनकी निशानदेही पर दो और बाइक बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में चंदौली के इलिया थाने के इशरगोड़वां का रहने वाला बृजेश चौहान है, जो गिरोह का सरगना है। इसके अलावा शिव कुमार साहनी निवासी खोथवा पहाड़ी बेलखरा अहरौरा, फिरोज निवासी खोराडीह, मन्नालाल निवासी श्रीरामपुर बेलखरा, दरोगा सोनकर नई बस्ती दुर्गा बेलखरा शामिल हैं।
विज्ञापन

बृजेश के विरुद्ध मिर्जापुर, चंदौली तथा सोनभद्र जनपद में चोरी समेत अन्य अपराध के 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसने 22 सितंबर को मिर्जापुर जिला जेल से छूटने के बाद उसको कोई साधन नहीं मिला तो संगमोहाल ओवरब्रिज के पास से एक बाइक चुरा कर घर चला गया। इसी प्रकार शिव कुमार साहनी के विरुद्घ मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी में हत्या समेत अन्य अपराध में 24 मुकदमे दर्ज हैं। करीब चार वर्ष पूर्व शिव साहनी ने अपनी ही बहन को प्रेम विवाह करने पर गोली मार दी थी। वहीं फिरोज खान के खिलाफ मिर्जापुर में चोरी समेत अन्य आरोपों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


मंदिर से सोलर प्लेट चोरी
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलना गांव स्थित मां भगौती मंदिर पर लगा सौर उर्जा का सोलर प्लेट शनिवार की रात्रि चोर खोल ले गए। कोलना गांव निवासी बीडीसी सदस्य व भाजपा बूथ अध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि गांव की मां भगवती मंदिर पर लगा सौर उर्जा का सोलर प्लेट जो खंभे मे लगा था उसे चोर खोल ले गए। चोरों ने बैटरी भी खोलने का प्रयास किया पर।तु खोल नही पाए।घटना की सूचना थानाध्यक्ष अदलहाट को गाँव के आशीष सिंह के साथ जाकर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें