फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मड़हे राख, तीन लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के डंगहर गांव में शनिवार की शाम लगभग साढे चार बजे रिहायसी मड़हे में अबूझ हाल में लगी आग से तीन लोगों का आशियाना जलकर राख हो गया। अगलगी में लगभग तीन लाख रुपया का नुकसान होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान दिनेश यादव सहित ग्रामीणों ने किसी आग पर काबू पाया वरना अन्य मकान भी जल जाते।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे डंगहर गांव निवासी राज कुमार के रिहायसी मड़हा में अबूझहाल में आग लग गई, इसके कारण आग पड़ोसी मेवालाल और रविंद्रनाथ के भी रिहायशी मकान को पकड़ लिया। धूप के कारण आग बुझाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि यदि ग्रामीण न जुटे होते तो अन्य मकान भी जल जाते और काफी नुकसान हो जाता। राज कुमार मेवालाल और रविंद्रनाथ का घर गृहस्थी का सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। इस अगलगी में लगभग तीन लाख रुपया का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें