अवैध खहलिया। स्थानीय विकास खंड में हलिया लालगंज मार्ग स्थित बरी पावर हाउस से शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी लालगंज आशुतोष कुमार दुबे ने तीन हाईवा और एक ट्रक को अवैध रूप से बालू लादकर परिवहन करते समय पकड़ कर सीज कर दिया।
अचानक एसडीएम को अपने बीच पाकर सभी गाड़ियों के चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी घंटों हलाकान रहे। उप जिलाधिकारी ने इस संबंध में खनन विभाग व आरटीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक गाड़ी हलिया थाना परिसर में खड़ी करा दिया। शेष तीन वाहन बरी गांव के पास सड़क पर पुलिस अभिरक्षा में खड़ी हुई हैं। बताते चलें कि मध्य प्रदेश से बालू लाद कर सैकड़ों की संख्या में परिवहन प्रतिदिन किया जा रहा है।