फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस नहलाने गया युवक तालाब में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के हिनौता गांव स्थित एक तालाब में भैंस नहलाने गया एक युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और तालाब से युवक को बाहर निकाल कर सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां देेखते ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हिनौता गांव निवासी संतोष कुमार यादव 25 वर्ष पुत्र राजबली यादव शनिवार की दोपहर 12 बजे भैंस नहलाने लिए गांव के एक तालाब में गया था। इसी दौरान उसकी भैंस गहरे पानी में चली गई जिसके साथ युवक भी खींचा हुआ चला गया और डूब गया। कुछ देर तक वह बाहर नहीं निकला तो साथियों को घबराहट होने लगी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग तालाब में उतर कर युवक की खोजबीन करते हुए उसे बाहर निकाल कर ले आए। आनन फानन में सीएचसी मड़िहान ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें