फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार दे दो, वरना तुम्हारी बेटी - बहू की अश्लील फोटो डाल दूंगा पोर्न साइट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
12 क्वार्टर एरिया में एक महिला के पास एक अज्ञात व्यक्ति लगातार कॉल कर बेटी और बहू की अश्लील वीडियो और फोटो पोर्न साइट पर डालने की धमकी दे रहा है। पोर्न साइट पर फोटो न डालने की एवज में वह बार बार महिला से 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

भगत सिंह नगर वार्ड आठ में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पास पिछले महीने से लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले ने अपना नाम राकेश बताया और कहा कि वह तो गुरुग्राम से बोल रहा है। उसने कहा कि आपकी बेटी और बहू की मेरे पास अश्लील फोटो और वीडियो है। इन्हें पोर्न वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, वरना आप 50 हजार रुपये दे दो। इस पर महिला डर गई उसने यह बात अपने बेटे को बता दी। बेटे ने मां को रिकॉर्डिंग वाला फोन लाकर दे दिया। जब दोबारा व्यक्ति की कॉल आई तो उसने फिर वही बात बताई और बहू-बेटी के बारे में अश्लील बातें कीं। महिला ने उसे ये भी कहा कि ठीक है, आप मुझे वो वीडियो और फोटो दे दो, आपको 50 हजार रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद उन्होंने मोबाइल में हुई रिकॉर्डिंग की सीडी तैयार करवाकर पुलिस को शिकायत के साथ दे दी। 12 क्वार्टर चौकी के सब इंस्पेक्टर दयानंद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें