फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों से 25 पशु बरामद, पांच तस्कर किए गए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। मुखबिर की सूचना पर अहरौरा पुलिस ने क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास से रविवार की भोर पांच बजे दो ट्रकों से वध के लिए ले जाए जा रहे 25 पशुओं को बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान दोनों वाहनों में सवार पांच तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनके विरुद्घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौरा पुलिस की माने तो रविवार की रात सूचना मिली कि पशु तस्कर दो ट्रकों में पशुओं को लादकर वध के लिए मध्य प्रदेश से बिहार ले जाने वाले है। जानकारी होते ही भोर में क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास घेराबंदी करना शुरू कर दिया। इसी बीच दो ट्रक आते हुए दिखाई दिए। जिनको रोककर उनकी वाहनों की तलाशी कराई गई तो उसमें से 15 भैंस व 13 पड़वा बरामद हुए। मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश से वह पशुओं को वध के लिए बनारस के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। जिसे हजारों रुपये में बेचा जाता। पकड़े गए आरोपियों में वकील अहमद निवासी सुल्तानपुर जनपद फतेहपुर, आरिफ निवासी दौलतपुर कौसांबी, अहमद, सबीर, नदीम निवासी मानिकपुर अहरौरा के विरुद्घ मुकदर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें