मिर्जापुर। पुलिस ने कछवां और कटरा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से दो युवकों को चोरी की मोबाइल के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
कटरा कोवताली पुलिस ने बताया कि लालडिग्गी चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह एवं उपनिरीक्षक चंद्राकांत तिवारी कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री सेतु के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उसे पकड़कर तलाशी कराई तो उसके पास से चोरी की दो मोबाइल बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद हारून पुत्र मो. अमीन मास्टर निवासी हथिया फाटक कटरा कोतवाली के विरुद्घ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इसी प्रकार चौकी इंचार्ज भैसा उपनिरीक्षक रामबचन यादव ने गश्त के दौरान दो युवकों को भैसा रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा। दोनों के पास से चोरी की तीन मोबाइल बरामद होने पर उनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व रेलवे में काम करने वाले लोगों का मोबाइल दोनों आरोपियों ने उनके डेरे से चुरा लिया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी। रविवार को दोनों करन दलित पुत्र धर्मनाथ निवासी भैसा और शंभू पुत्र रामजी पास निवासी भैंसा को रेलवे क्रासिंग भैसा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।