ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के पवारी खुर्द गांव निवासिनी एक महिला की शनिवार की शाम अबूझहाल में मौत हो गई। जानकारी होने पर महिला के पिता ने हलिया थाने में पति समेत तीन के विरुद्घ दहेज हत्या में तहरीर दी गई है।
नचकइया के पिता मोतीलाल पाल निवासी बरहुला कलॉ थाना कोरावं इलाहाबाद ने हलिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी बेटी नचकइया 40 वर्ष की शादी हलिया के पवारी खुर्द गांव निवासी शिवअचल पाल के साथ करीब 20 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शादी के दौरान 30 हजार रुपये दहेज में मांगा गया था। इसमें से 20 हजार दे दिया था लेकिन दस हजार रुपये नहीं दे पाया था। जिसके लिए नचकईया को उसके ससुराली आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। पांच वर्ष तक वह मायके रही। विवाई करने के बाद ससुराली दोबारा उसे प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को उसे मार डाला। शव का दाहसंस्कार करने के बाद फोन से घटना की सूचना दी गई।