फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस शव जलाने की कर रही थी तैयारी, भाई ने उसे रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। चार दिन पूर्व पेड़ से लटके युवक के शव की रविवार शाम को पहचान हो गई। पुलिस शव का अंतिम संस्कार करने जा रही थी, तभी मुंबई से उसका भाई खोजते हुए नरायनपुर के रैयपुरिया के श्मशान घाट पहुंच गया। युवक ने शव को देखते बताया कि वह उसका भाई है। उसने हत्या करने का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने सीएमओ डा. उमेश यादव की निगरानी में तीन सदस्यीय टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फांसी से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर नरायनपुर के रैयपुरिया गांव के बबुरहने बस्ती के पास स्थित एक बबूल के पेड़ पर लाल रंग के शर्ट के फंदे से लटकता एक युवक का शव मिला था । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव के शिनाख्त में जुट गई । 72 घंटे तक युवक की शिनाख्त नहीं होन े पर पुलिस ने चुनार में उसके शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए रैयपुरिया स्थित श्मशान घाट ले आई। सारी रस्म अदायगी के बाद शव को चिता पर रख कर जलाने की तैयारी चल ही रही थी कि तभी भीम नगर झूना दरी कटका इटारसी महाराष्ट्र नागपुर निवासी सुरजीत श्मशान घाट पर पहुंच गया। शव को देखा तो उसकी पहचान अपने अमोल बंधु ( 22) के रूप में की और हत्या का आरोप लगाया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने देर रात तक चले इस प्रकरण में शव को पोस्टमार्टम के लिए फ़िर से जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सुरजीत ने बताया कि अमोल दस चक्का ट्रक पर खलासी का काम करता था और कुछ दिनों से उसका मोबाइल भी स्विच आफ बता रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और नरायनपुर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें