फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़हे में घुसकर ट्रक ने एक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । सब्जी मंडी के आढ़त पर बांस का टटरा बना रहे एक अधेड़ को तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया । ट्रक की टक्कर से सब्जी का आढ़त भी क्षतिग्रस्त हो गया । घटना के बाद चालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर ट्रक छोड़ कर भाग निकला । अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर दो घंटे तक शव को वही रोके रखा। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शव को थाने ले आई जहां परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया ।
विज्ञापन

नगर के पट्टी कला निवासी सत्तन 55 वर्ष पुत्र सुखई बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे नवीन सब्जी मंडी में स्थित दीना सोनकर के आढ़त पर पिंटू मौर्या का बांस का टटरा बना रहा था,कि तभी वही पास में ही ट्रक को खड़ा करने के लिए चालक ने तेज गति से ले जाते हुए सब्जी के आढ़त पर टक्कर मारते हुए सत्तन को कुचल दिया। पहिए के नीचे आते ही उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान पिंटू मौर्या 34 वर्ष पुत्र रामनाथ निवासी कटरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव को मंडी समिति में ही रख कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शव को थाने पहुंचाया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें