फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह बाद भी हत्या व लूटकांड का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट एवं देहात कोतवाली इलाके में हुई लूट व चालक हत्याकांड की घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। हत्यारोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं लूट का पैसा व ट्रक बरामद नहीं होने से भुक्क्तभोगी परेशान है। आए दिन जनपद में हो रही लूट, हत्या और छिनैती की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई परेशान है। सभी अब पैसा लेकर निकलने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नौ नवंबर को बैंक से पैसा निकालकर जा रहे एक पेट्रोल पंप कर्मचारी शत्रुघ्न से बाइक सवार बदमाशों ने देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना के पास पंप कर्मी को धक्का मारते हुए चार लाख 28 हजार रुपया लूट ले गए थे। घटना से थोड़ी ही दूर पर भरूहना पुलिस चौकी है। वहीं पांच सौ मीटर पर देहात कोतवाली है। फिर भी बदमाश पुलिस को चमका देकर फरार होने में कामयाब हो गए। इसी प्रकार अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर रेलवे पुल के पास गत दिनों बदमाशों ने मध्य प्रदेश से दाल लोडकर बनारस जा रहे ट्रक के चालक का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए बदमाशों ने चालक की लाश को नरायनपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित ओवरब्रिज से रेलवे लाइन पर फेंकने का प्रयास किया था लेकिन लाश रेलवे ट्रैक पर न गिरकर करीब 15 फीट दूर जा गिरा। दोनों घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस एवं संबंधित थाने की पुलिस की टीम गठित की लेकिन गठित टीमे अभी तक हत्यारोपियों एवं लूटरों का सुराग नहीं लगा पाई है। क्षेत्र में आए दिन हो रही हत्या लूट, छिनैती से लोग परेशान हो गए चुके है। लोगों का कहना कि पुलिस लाख प्रयास के बावजूद अपराध पर अंकुश नहीं लगा रही है। जिसके चलते बदमाशों का हौसला बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें