फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरबेल ट्रक से कुचलकर श्रमिक की मौत,चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पटेहरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत करौदा गांव में सोमवार की सुबह बोरिंग करने वाली मशीन के ट्रक से कुचलकर सोनभद्र के चुर्क निवासी मनोज (21) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने वहां खड़े बोरिंग मशीन वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। चालक सहित अन्य भागा हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात दलित बस्ती में ग्राम पंचायत निधि से रिबोर कराने के लिए बोरवेल मशीन मंगाई गई थी। बोर करने के बाद जाते समय मजदूर ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को इलाज के लिए साथी अस्पताल ले गए। किंतु चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गांव स्थित दलित बस्ती में पानी की किल्लत थी। रविवार की रात बोर करने के बाद चालक, आपरेटर समेत सभी मजदूर वहीं सो गए। सोमवार की सुबह किसी को बिना जगाए चालक ट्रक को लेकर जाने लगा। सोनभद्र का चुर्क निवासी मनोज ट्रक के पास ही सोया था। वह उसकी चपेट में आ गया। अपने भाई को ट्रक के नीचे दबा देखकर मनोज का बड़ा भाई राम सहायक चालक को चिल्लाता रहा किंतु उसकी आवाज नहीं सुनाई पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि यह ट्रक बिना परमिशन अवैध रूप से चलाई जा रही थी। बोरवेल ट्रक का चालक घटना के बाद फरार हो गया। मनोज के साथियों ने उसको इलाज के लिए निजी वाहन से अस्पताल ले गए लेकिन मजदूर रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। टेलीफोन द्वारा घर में मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। वहां तो कोई नहीं मिला लेकिन बोरबेल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें