फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र चोरहा गांव निवासी रविकांत (24) रविवार की रात करीब दस बजे कहीं से पैदल घर लौट रहा था। वह कंधी पुल को पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रबे बाइक की चपेट में आ गया। बाइक सवार शेरा गिरी (25) निवासी चोरहा भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां रविकांत को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक सवार शेरा को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार पहाड़पुर गांव निवासी अशोक यादव (30) बाइक से से घर लौट रहे थे। वह जौनपुर रायबरेली हाइवे पर परसूपुर चौराहे के निकट पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे एक सायकिल सवार से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर कस्बे के मूल निवासी तथा शेरवा बाजार स्थित गोमती ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अरविन्द कुमार गुप्त(54) सोमवार को अपनी बाइक से बैंक जा रहे थे। सुबह करीब 9:40 बजे सिकरारा बरईपार रोड के देवीगंज बाजार पहुँचे थे कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसमें बैंक शाखा प्रबंधक घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक फरार हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज प्रतिनिध के अनुसार जिले की आजमगढ़ की सीमा से सटे दिदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा गांव निवासी हरिवंश (62) साइकिल से शाहगंज से अपने घर जा रहा था। पलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के शेरापट्टी गांव के पनौली मोड़ पर कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार शाहमऊं गाँव निवासी 48 वर्षीय विजय बहादुर यादव घायल हो गए। वह घर से खुटहन बाजार बाइक से आ रहे थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार रोहित गर्ग पुत्र विजय गर्ग 35 वर्ष निवासी जगादरी हरियाणा बर्तन कारोबारियो के यहां तकादे के लिए आए थे। वह जैसे ही नगर स्थित पड़ाव के पास पहुंचा थे तभी बाइक की चपेट में आ गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें