अहरौरा। क्षेत्र के जसवा गांव के पास रविवार की भोर में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। घटना के समय वृद्धा सड़क पार कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जसवा गांव निवासी बचाऊ सोनकर की 70 वर्षीय पत्नी सोनरा देवी रविवार की भोर में अपने घर से बाहर गई थी। वह सड़क पार कर रही थी कि मेंहदीपुर चौराहे के तरफ से तेज गति से आ रहे एक एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा सोनरा देवी की मौत हो गई । जानकारी होने पर परिजनों पहुंचे। परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस रूट पर ब्रेकर नहीं होने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अगर ब्रेकर बने होते तो दुर्घटनाएं कम होतीं।