फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 25 लाख की शराब की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के शाहपुर रानीबाग कोल्हुआ निवासी एक व्यक्ति के यहां शुक्रवार की रात छापा मारकर एक मकान में छिपाकर रखी गई 650 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से अवैध शराब का धंधा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सीओ चुुनार सुधीर कुमार ने बताया कि गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि अदलहाट थाना क्षेत्र के रानीबाग कोल्हुआ से भारी मात्रा में तस्कर शराब को बिहार और छत्तीसगढ़ सप्लाई करते है। जिसके बदले उनको मोटी रकम मिलती है। शुक्रवार की रात आठ बजे सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अदलहाट विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक शेषनाथ पाल, क्राइम ब्रांच के जोगेंद्र, जेपी समेत अन्य हमराहियों के साथ क्षेत्र के शाहपुर रानीबाग कोल्हुआ निवासी मुनीब पुत्र अली के घर में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान टीम ने एक कमरे में 620 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया। एक पेटी को खोलवाकर तलाशी कराई गई तो उसमें 48 शीशी शराब पाया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपी मुनीब, मोहनलाल पुत्र लाल राम निवासी कोल्हुआ अदलहाट, कुंदन गिरी पुत्र गोकुल निवासी शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग नकली अंग्रेजी शराब बनाकर खाली बोतले में भरते हुए उसे विभिन्न कंपनियों के नाम से बेच देते है। सबसे अधिक बांबे स्पेशल विस्की के नाम से बिहार और छत्तीसगढ़ शराब की सप्लाई करते है। सीओ चुनार ने बताया कि बरामद हुई शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें