फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित जमीन पर विद्यालय भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के धनसेरिया गांव स्थित ग्राम सभा की 28 बिस्वा वृक्षारोपण की जमीन पर दो दशक पूर्व विद्यालय भवन बनाया गया था। ग्राम प्रधान की शिकायत पर हुई जांच में पाया गया कि बाग की जमीन राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से नवीन परती में तब्दील करा ली गई थी। हल्का लेखपाल मनोज कुमार की रिपोर्ट पर तहसीलदार रामजीत मौर्य ने जमीन से बेदखली की कार्रवाई करने के साथ ही विद्यालय प्रबंधक से दो लाख अस्सी हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि स्थानीय निवासी बंश नारायण सिंह ने दो दशक पहले राधेश्याम शिक्षण संस्थान के नाम से स्कूल चलाने लगा। इस बीच अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से वृक्षारोपण की सुरक्षित जमीन को खतौनी में नवीन परती नाम दर्ज करा लिया। पूर्व के अधिकारियों कर्मचारियों पर सवाल खड़ा हो गया है कि भूमाफिया के पहुंच के चलते ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कार्यवायी क्यों नहीं की गई। मामला अधिकारियों के दफ्तर में दब जाता था। तहसीलदार की कार्यवायी से ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जगी है। हालांकि बेदखली की कार्यवायी से कुछ लोग असंतुष्ट भी हैं। सुरक्षित जमीन पर कैसे मिला स्कूल चलाने का मान्यता मिल गया यह हैरत की बात है। तहसीलदार रामजीत मौर्या ने बतायाकि इस खेल में और कौन कौन शामिल है इसका पता किया जा रहा है। जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें