फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी के निचे होल से मची हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को करीब 12 बजे दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पीडब्ल्यूआई इंद्रजीत की निगाह जिगना प्लेटफार्म की डाउन लाइन की लूप लाइन पर पड़ी। उन्होंने देखा कि पटरी के नीचे की गिट्टी हट गई है और काफी बड़ा होल हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका जताई गईै।
विज्ञापन

उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित कर अप व डाउन लाइनों पर कासन लगा दिया और साढ़े चार बजे तक गाड़ियां 20 किमी की गति से रवाना कर रेल लाइन की मरम्मत की गई। मौके पर पहुंचे एईएन प्रवीण कुमार खरवार ने बताया की समय से देख लिया गया वर्ना भारी दुर्घटना हो सकती थी। जांच के दौरान पाया गया कि एक सप्ताह के अंदर ही रेलवे के पावर विभाग की ओर से पटरी के नीचे होल कर बिजली का केवल डाला गया था। इसकी जानकारी पीडब्ल्यूआई आदि को भी नही थी। पहले तो एईएन प्रवीण कुमार ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम को ही खबर देकर नाराजगी जताई लेकिन जब मौके पर पहुंचे अवर अभियंता आलोक ओझा ने कहा कि यह काम उनके विभाग का नहीं है। इसके बाद एईएन ने रेलवे के पावर विभाग को सूचित किया और कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें