फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरे भाई पर जान लेवा हमला करने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पटेहरा कलां गांव में सोमवार की रात गोली से घायल युवक के भाई प्रमोद प्रजापति ने मंगलवार को मड़िहान थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर असलहा बरामद कर लिया। उधर घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया गया की घायल विनोद प्रजापति आरोपी अनिल की पत्नी के मोबाईल पर फोन कर अश्लील बात करते हुए मैसेज भेजता था। मना करने के बावजूद नहीं मान रहा था। जिससे तंग आकर आरोपी युवक ने ममेरे भाई को रास्ते से हटाने के लिए दस माह पहले ही ठान लिया था। सोमवार को पूरी प्लानिंग के साथ मामा के घर आया था। रात होने का इंतजार करता रहा। इसके पहले आरोपी अनिल प्रजापति ने पैसा देकर मुर्ग़ा बनवाया और शराब के लिए घर से एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह ले गया। रास्ते में अनिल ने अपने मामा के लड़के विनोद प्रजापति से पत्नी को फोन कर अश्लील बात करने के बारे में पूछने लगा। कहा कि जब उसकी पत्नी मना करती है तो ऐसा वह क्यों करता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि मामला बढ़ने पर अनिल ने असलहा निकला लिया। अनिल को असलहा निकालते देख ममेरा भाई विनोद भागने लगा। लेकिन अनिल ने दौड़ाकर पीछे से पीठ में गोली मार दी। पहली गोली लगाते ही विनोद प्रजापति जमीन पर गिर पड़ा। जमीन में गिरते ही अनिल ने दूसरी गोली मार दी इसके बाद वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें