मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बुधवार की रात स्कूटी सवार 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ लालपुर गांव निवासी सतनारायण 65 वर्ष बुधवार को मिर्जापुर किसी काम से आए थे। शाम को लौटते समय जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरूपुर गांव के पास पहुंचे कि ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में उनको जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने अधेड़ को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय देर रात उनकी मौत हो गई।