फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम ने मिर्जापुर सोनभद्र व बनारस के एक दर्जन स्थानों पर दबिश दी है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ़तार करने में सफलता मिली। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है। जिसे पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस सूत्रों की माने तो उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुरवां गांव निवासी विष्णु सिंह (30 वर्ष) पुत्र दशरथ सिंह का शव हमीदपुर नहर पुलिया पर शनिवार की रात मिला था। अज्ञात बदमाशों ने चार गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे जमीन बिक्री से मिले रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। विष्णु हत्याकांड खुलासे के पुलिस काफी करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो गठित टीम ने इस मामले में कई स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को अब तक पूछताछ के लिए उठा चुकी है। जिससे पूछताछ के दौरान हत्याकांड के बारे में काफी हद तक कारण का पता चल चुका है। हत्याकांड के पीछे मृतक के रिश्तेदार का हाथ होना बताया जा रहा है। जिनके साथ विष्णु प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। लेकिन रुपये के बंटवारे ने अपनों को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया और मामला विष्णु की जान लेने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद विष्णु को घर छोड़ने के बहाने रास्ते में गोली मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें