फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा हाईवा पेड़ से टकराई एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
पड़री में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक
विज्ञापन
पड़री। मिर्जापुर-वाराणसी राजमार्ग पर पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास शनिवार की रात दो बजे बालू लदा बेकाबू ट्रक शीशम के पेड़ से जा टकराया। इस घटना में ट्रक पर सवार मैकेनिक हीरामणि पंडित की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे मृतक और तीन घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सिंगरौली से बालू लाद कर ट्रक पड़री थाना क्षेत्र के तोसवां गांव के पास चल रहे रेलवे के कार्य के लिए बालू पहुंचाने जा रहा था। शनिवार की रात दो बजे जैसे ही ट्रक उसरहवा के गांव के पास पहुंचा कि चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे स्थित शीशम के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतना भयानक था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी होने पर पड़री पुलिस पहुंची और क्रेन के सहारे ट्रक को सीधा करा कर उसमें फंसे मृतक मैकेनिक समेत सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया जबकि घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक व अन्य को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतक हीरामणि पंडित (45) पुत्र शनिचर पंडित थाना निमिघाट, कोरियादिह जिला गिरीडिह का निवासी था। वह जीएमआर कंपनी में मोटर मैकेनिक का काम करता था। घायलों में चालक रणविजय (40) पुत्र शंकर सिंह कन्हैयापुर, आजमगढ़, अरविंद कुमार (30) पुत्र भोलानाथ निवासी टिकरी, सुल्तानपुर और विष्णु कुुमार (20) पुत्र अवधनाथ नीम अदमर थाना कोन सोनभद्र का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें