फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व पशु पालक पर हमला कर तस्कर चुरा ले गए दो भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। क्षेत्र के तिलठी और गोबरहा गांव से शुक्रवार की रात दो भैंस चोरी करने के बाद उसे पिकअप पर लाद कर ले जा रहे चोर पुलिस से बचने के लिए बैरियर तोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की शिकायत पर पशु चोरों का पीछा कर पुलिस पर चोरों ने पत्थर से हमला भी किया।
विज्ञापन

गोबरहा गांव में शुक्रवार की रात पशु चोर अमृत लाल की एक भैंस पिकअप पर लादकर चील्ह की तरफ भाग गए। ग्रामीण शोर मचाते तबतक वे निकल चुके है। इसके बाद चोर तिलठी गांव पहुंचे जहां मुन्नू यादव की भैंस पिकअप पर लादने लगे। इसी बीच शोरगुल होने पर मुन्नू की नींद खुल गई। भैंस को पिकअप पर लादते देख मुन्नू दौड़कर पहुंचा और शोर मचाने लगा। चोर मुन्नू यादव को धक्का दिया और उसके ऊपर पत्थर से हमला किया। इसके बाद चोर भाग गए। शोरगुल होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने सौ नंबर पुलिस और चौकी प्रभारी को सूचना दे दी। जानकारी होते ही यूपी हंड्ेड पुलिस और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो दो भैंस से लदी पिकअप गोपीगंज की ओर जाते हुए दिखाई दी। यह देख चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया लेकिन पशु चोर बैरियर को तोड़ते हुए पुलिस व ग्रामीणों पर पथराव करते भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें