मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को उसका चचेरा भाई अकेला पाकर जबरन सिवान में ले जाकर दुराचार का प्रयास किया। शोरगुल करने पर उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने 100 पर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ।
बताया जाता है कि कक्षा तीन में पड़ने वाली आठ वर्षीय बालिका खेत से अपने घर लौट रही थी कि पहले से रास्ते में मौजूद चचेरा भाई उसे अकेला पाकर जबरन पकड़कर सिवान में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसी दौरान उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शोरगुल सुना तो उसने घटना कि सूचना 100 नंबर पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लड़की को पुलिस ने मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेजा।