फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर बिहाली नहर के समीप एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया। वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक सप्ताह पूर्व अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर नहर के समीप एक तिपहिया टेंपो को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों में गांव बिहाली निवासी सुबेसिंह (64) की हालत गंभीर थी। परिजनों ने अटेली सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उसे उपचार के लिए दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें