फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मध्य प्रदेश के हनुमना थाना क्षेत्र के लोढ़ी खदान पर काम करने गए एक मजदूर को रविवार की रात पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर एक व्यक्ति ने पेट में गोली मार दी। देर रात किसी तरह घर पहुंचे युवक को लहूलुहान हाल में देखकर परिवार वाले आनन फानन में उसे हलिया पीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने युवक को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां भी स्थिति में सुधार होता नहीं देख चिकित्सक ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी रामलाल (30) रविवार को हनुमना थाना क्षेत्र के लोढ़ी पटिया खदान पर कार्य करने के लिए गया था। उसी समय पैसे के लेनदेन को लेकर किसी व्यक्ति ने उसके पेट में गोली मार दी। घायलावस्था में वह घर पहुंचा। पड़ोसी किसी युवक ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक हलिया प्रवीण कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी हालत देख बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें