फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने दुकान में लगी आग, सारा सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित एक स्टांप की दुकान में रविवार की रात स्टांप की दुकान में आग लग गई जिससे अधिवक्ताओं के कागजात समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित दिलीप पाठक ने अज्ञात लोगों पर लगा लगाने का आरोप लगाया हैदेने से पूरी दुकान जल कर नष्ट हो गई। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई और एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी दिलीप पाठक कचहरी परिसर में गुमटी खोल कर स्टांप पेपर बेचते हैं। रविवार को बंदी होने के चलते दिलीप दुकान खोलने नहीं आए थे। सोमवार की सुबह कचहरी पहुंचे तो गुमटी जला पाया। उसमें रखा सामान राख में तब्दील देख हैरान हो गया। बताया कि दुकान में हजारों रुपये के स्टांप पेपर रखे थे जो नष्ट हो गए इसके अलावा दस से अधिक अधिवक्ताओं केे जरूरी कागजात व अन्य सामान भी राख हो गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि दुकानदार एवं अन्य लोगों से पूछताछ के बाद मामला चोरी का नहीं प्रतीत हो रहा है। किसी ने रंजिशन इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें