फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को सभासद पुत्र ने पीटा

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के एक वार्ड की सभासद के पुत्र ने नगर पालिका परिषद के प्रकाश विभाग की कर्मचारियों की रविवार को पिटाई कर दी। इससे नाराज नगर पालिका कर्मचारियों ने सोमवार को घंटाघर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और अध्यक्ष को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

स्वायत्त कर्मचारी संगठन के मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि 24 जून को नगर पालिका के आदेश पर संविदा कर्मचारी संतोष कुमार पासी, प्रमोद और अजय दूबे इमामगंज वार्ड के पक्की सराय में विद्युत पोल पर सोडियम लाइट की मरम्मत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी समय सभासद के पुत्र ने गलत जगह पर सोडियम लाइट लगाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने संविदा कर्मचारियों की पिटाई की। साथ ही उसने वाहन का शीशा और उसमें रखे सामान को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद नगर पालिका परिषद के कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी सभासद के पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई कराएं अन्यथा पालिका कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मारपीट की जानकारी होने पर सोमवार को स्वायत्त कर्मचारी संगठन के बैनर तले नगर पालिका के कर्मचारियों ने सोमवार को घंटाघर में धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, महेंद्र सिंह, गणेश दूबे, पप्पू लाल, आशीष सुदर्शन, संकल्प पांडेय, अश्वनी, विनोद गुप्ता, बृजेश, बालगोविंद, अनिल रावत, संजय सिंह, रूपचंद्र, दुर्गा श्रीवास्तव, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें