फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में शामिल होने गए बालक से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बघौचघाट। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में बारात में शामिल होने गए दस वर्षीय बालक संग अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने के बाद बालक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक बारात आई थी। गांव निवासी 10 वर्षीय बालक भी इसमें शामिल होने गया था। बताते हैं शादी समारोह में बिजली की सजावट का कार्य कर रहा युवक बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। देर रात बालक घर पहुंचा तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सोमवार की सुबह पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तरकुलवा एसओ विनय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें