चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपुर में ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक उपचार के लिए चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहम्मद हारून पुत्र निजामुद्दीन निवासी सुरवादलपुर थाना मांडा इलाहाबाद अपने मित्र के साथ शक्तिनगर इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से मुहर्रम मनाने के लिए शक्तिनगर से घर जा रहा था। ट्रेन जैसे ही चुनार रेलवे स्टेशन से मिर्जापुर के लिए रवाना हुई और समसपुर गांव के सामने पहुंची। उसी दौरान गेट पर खड़ा युवक मोहम्मद हारून गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि साथी युवक को बचाने के चक्कर में महताब आलम गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल ले गई।