फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज के युवक की फीरोजाबाद में अबूझ हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सऊदी अरब से कमा कर घर लौट रहे युवक की फिरोजाबाद के पास ट्रेन में अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। यात्रियों ने घटना की सूचना फीरोजाबाद के टुंडला स्टेशन पर जीआरपी को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी मो. आजम (25) पुत्र अब्बास अहमद सउदी में रहकर नौकरी करता था। दो वर्ष के बाद छुट्टी पर वह अपने घर लौट रहा था। हवाई जहाज से दिल्ली उतरकर युवक कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर घर आ रहा था। फीरोजाबाद तक पहुंचा जहां उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। जबतक बगल में बैठे अन्य यात्री कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को टूण्डला रेलवे स्टेशन पर उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी द्वारा घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। गांव का माहौल गमगीन हो उठा। रोते बिलखते परिजन अपने साधन से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें