फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बचाव करने आई महिला की सिकड़ी छीनी

Mon, 06 May 2019 10:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के लखमापुर निवासी साधना देवी ने रविवार को पुलिस को सूचना देकर कहा है कि इसी गांव में उसके पति को इसी गांव के कुछ लोग मारपीट रहे थे। वह बीच बचाव करने आई तो उसके गले से सोने की चेन छीनकर धमकी देते हुए चले गए। साथ ही उसके पति की घड़ी व मोबाइल भी लेते गए।
विज्ञापन

साधना देवी का आरोप है कि शनिवार को उसके गांव में बरात आई थी। उसमें वह भी पति मनोज कुमार के साथ गई थी। एक कार्यक्रम के बाद तीन लोग पति को मारने लगे। वह बीच बचाव करने गई तो वे उससे लिपट गए और उसके गले से सिकड़ी निकाल लिया। उसके पति की घड़ी व मोबाइल भी ले गए। उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, पुलिस आई और उसने आश्वासन दिया कि उसका सामान मिल जाएगा लेकिन उसका सामान मिला नहीं। कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें