फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान आवंटन को लेकर एक पक्ष ने किया फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति में दुकान आवंटन को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। जानकारी होने पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार कर इनका शांतिभंग में चालान कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जमानत के कागजात नहीं मिलने पर सभी को जेल भेज दिया। पुलिस ने राजेंद्र की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर लिया। कहा कि लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर वर्तमान पता कजहरवा का पोखरा मोहल्ला निवासी राजेंद्र सोनकर कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित मंडी समिति में चार चौकी लगा कर अपनी दुकान चलाता है। वहीं काजी तालाब निवासी बबलू सोनकर भी उसी के पास अपनी सब्जी की दुकान लगाता है। दोनों अपनी अपनी दुकान लगा कर अपना सामान बचवा रहे थे। गत दिनों जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने मंडी समिति का निरीक्षण किया था। उन्होंने सड़क किनारे लगी दुकानों को देखकर नाराजगी जताई थी। सड़क किनारे लगी दुकानों को हटा कर इसका टेंडर कर वहां बने प्लेटफार्म पर दुकान आवंटन करने को कहा था। समिति द्वारा दुकानों के आवंटन के लिए टेंडर भी निकाला गया। अभी दुकान आवंटन नहीं किया गया था कि इसी बीच इन दोनों लोगों ने प्लेटफार्म पर अपने मन से दुकान लगाना शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे दूसरे पक्ष की ओर से दुकान लगाने की जानकारी कजरहवां पोखरा के राजेंद्र सोनकर को हुई तो अपने भतीजे और नौकर प्रमोद के साथ मंडी पहुंच गया और प्लेटफार्म पर बबलू की रखी चौकी को उठा कर फेंकने लगा। जिसका विरोध जताने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर राजेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी होते ही मंडी चौकी प्रभारी व कटरा कोतवाल श्रीकांत राय तथा उपनिरीक्षक योगेश यादव पहुंच गए। उन्होंने मौके से राजेंद्र सोनकर, उसके भतीजे करन सोनकर, नौकर प्रमोद तथा दूसरे पक्ष से बबलू सोनकर उसके भाई शिव कुमार सोनकर तथा चाचा गया सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्घ शांतिभंग में मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें