फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूर्व प्रधान समेत सात पर दहेज हत्या में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गांव में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या किये जाने के मामले में पूर्व प्रधान सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के पचोखर गांव निवासी योगेंद्र नाथ पांडेय पुत्र प्यारेलाल पांडेय ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने अपनी भतीजी सोनी पांडेय की शादी अप्रैल 2013 में चुनार थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सुरेन्द्र तिवारी पुत्र राजनारायण तिवारी से किया था। शादी में उपहार स्वरूप अपने परिस्थिति के अनुसार सारा सामान दिया गया था लेकिन तब भी वह लोग उपहार से संतुष्ट नहीं थे और अभी और तीन लाख रुपये की मांग करते रहे। दहेज की मांग को लेकर कई बार कहासुनी भी हुई थी और तब फिलहाल मामला पंचायत से हल हो गया था लेकिन बाद में फिर दहेज की मांग शुरू हो गई। दस जनवरी को गांव के पूर्व प्रधान व ससुराल पक्ष के लोग योजना बना कर उसके भतीजी सोनी की हत्या कर शव को गायब कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौरा गांव के पूर्व प्रधान सहित ससुराल पक्ष के पति, ससुर, सास, जेठानी, सहित सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें