मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से गुरुवार को दो सौ रुपए का नकली नोट निकलने से एक उपभोक्ता भौचक्का हो गया। एटीएम से सटे संबंधित बैंक पहुंचकर भुक्तभोगी ने कैशियर और बैंक मैनेजर से गुहार लगाई पर इस मामले में कोई सुनवाई न हुई।
पथरहिया स्थित विकास भवन में तैनात एडीओ कोआपरेटिव अमित कुमार सिंह गुरुवार को बरियाघाट स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपए निकाले। दौ सौ रुपये के पच्चीस नोट निकले। जब एडीओ कोआपरेटिव जब नोट को गिनने लगे तो उसमें एक नोट की गुणवत्ता देखकर संदेह हुआ। गौर से देखने पर नोट में डाले गए हरे रंग के धागे के स्थान पर सिर्फ चमकदार रंग लगा हुआ था। नकली नोट व स्लीप को लेकर एडीओ कोआपरेटिव बैंक कैशियर के साथ ही बैंक मैनेजर से गुहार लगाई। लेकिन बैंक अपने एटीएम के रुपये मानने से इनकार कर दिया।