फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा लगवाकर निकाल लिया समूह का 24 हजार रुपया

Wed, 17 Apr 2019 10:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी रामरती पत्नी सियाराम कोल ने आरोप लगाया है कि उसके समूह का 24 हजार रुपया इलाहाबाद बैंक शाखा के पवांरी कला के बैंक मित्र ने धोखे से निकलवा लिया है। निकासी फार्म पर अंगूठा लगवाकर उसे धन की निकासी की है।

विज्ञापन


रामरती का आरोप है कि मझिगवां गांव निवासी आरोपी इलाहाबाद बैंक पवांरी कलां की शाखा मझिगवां में बैंक मित्र है। जिसका सेंटर उन्होंने गड़बड़ा पुल पर खोल रखा है। एक पखवाड़े पूर्व रामरती के समूह का 24 हजार रुपया उन्होंने विड्राल फार्म पर अंगूठा लगवाकर निकाल लिया। रामरती को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने मंगलवार को हलिया थाने में तहरीर देकर बैंक मित्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

तहरीर में रामरती का कहना है कि बैंक मित्र ने उससे विड्राल फार्म पर अंगूठा लगवाया और बोला कि अभी सर्वर फेल है पैसा बाद में मिलेगा। जब उसे बेटी की शादी का हवाला दिया तो कहा कि शादी के पहले पैसा दे दिया जाएगा। शादी 15 मई को है। रामरती ने तहरीर देकर निकाले गए पैसे को दिलाने तथा बैंक मित्र के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हलिया छोटक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें