फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में0 नहाते समय एक युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में मंगलवार की दोपहर गंगा में नहाते समय राबर्ट्सगंज सोनभद्र निवासी राहुल कुमार (30) पुत्र रमाकांत की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को ओएनजीसी की ओर से गांव में भूमिगत पेट्रोलियम पदार्थ के सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे कार्य में राहुल आठ हजार रुपये प्रतिमाह पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

दोपहर में काम खत्म हो जाने के बाद मजदूर खाना खाने के लिए चले गए। इस दौरान राहुल कुमार अपना कपड़ा लेकर गांव में गंगाघाट पर नहाने के लिए पहुंचा और नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो अन्य मजदूर साथियों को चिंता होने लगी और वह गंगा किनारे पहुंचे तो देखा कि युवक का कपड़ा चप्पल गंगाघाट पर पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी मजदूरों ने ठेकेदार को दी और मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने गांव के कुछ लोगों को लेकर पहले खुद खोजबीन शुरू की लेकिन राहुल का पता न लगने पर देर शाम स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल चुनार राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोर के माध्यम से डूबे युवक की खोजबीन शुरू कराई। मंगलवार को फिर भोर से ही पुलिस व गोताखोर युवक को तलाशने में लगे रहे और दोपहर लगभग 12 बजे युवक का शव उसी घाट से गंगा के पानी से निकाला गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें